कांग्रेस ने हरिप्रसाद समेत चार नेताओं को कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाया

कांग्रेस ने हरिप्रसाद समेत चार नेताओं को कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाया

कांग्रेस ने हरिप्रसाद समेत चार नेताओं को कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाया
Modified Date: June 3, 2026 / 07:58 pm IST
Published Date: June 3, 2026 7:58 pm IST

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता बी.के. हरिप्रसाद समेत चार नेताओं को बुधवार को कर्नाटक विधान परिषद के चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया।

पार्टी ने हरिप्रसाद के अलावा विधान परिषद के वर्तमान सदस्य तिप्पन्ना कमक्कनूर को भी उम्मीदवार बनाया है।

इसके साथ ही, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं पी वी मोहन तथा शिवन्ना मालावल्ली को भी विधान परिषद चुनाव का टिकट दिया गया है।

कर्नाटक की चार राज्यसभा और सात विधान परिषद सीट पर चुनाव के लिए अधिसूचना बीते सोमवार को जारी की गई, जिसके तहत मतदान 18 जून को होगा।

विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के मद्देनजर सत्ताधारी कांग्रेस के राज्यसभा की चार सीट में से तीन और विधान परिषद की सात सीट में से कम से कम चार पर जीत हासिल करने की संभावना है।

भाषा हक

हक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में