पटना। नीतीश कुमार को कांग्रेस ने ऑफर जारी किया है, कांग्रेस के मुताबिक नीतीश कुमार अगर बीजेपी का साथ छोड़ते हैं तो महागठबंधन में उनकी वापसी हो सकती है। कांग्रेस का यह बयान उस वक्त आया है जब हाल के दिनों में अगले लोकसभा चुनाव में सीटों के तालमेल के संदर्भ में जदयू और भाजपा के बीच कुछ विरोधाभासी बयान आये हैं जिस वजह से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों दलों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।
ये भी पढ़ें- बेबी बंप के साथ मीरा राजपूत कर रही शॉपिंग ,फोटो वायरल
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोहिल का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि ‘अभी नीतीश कुमार फासीवादी भाजपा के साथ हैं। हमें नहीं पता कि उनकी क्या मजबूरी है कि उनके साथ चले गए। दोनों का साथ बेमेल है.’ यह पूछे जाने पर कि अगर नीतीश फिर से महागठबंधन में वापसी का मन बनाते हैं तो कांग्रेस का क्या रुख होगा तो उन्होंने कहा, ‘अगर ऐसी कोई संभावना बनती है तो हम अपने सहयोगी दलों के साथ बैठकर इस पर जरूर चर्चा करेंगे।
ये भी पढ़ेंअदा शर्मा ने दिखाई अपनी एक और अदा, वीडियो वायरल
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले बिहार में कुछ स्थानों पर हुई सांप्रदायिक हिंसा का हवाला देते हुए तेजस्वी ने हाल में कहा था कि अब नीतीश के लिए महागठबंधन के दरवाजे बंद हो चुके हैं. वैसे, हाल के दिनों में भाजपा और जदयू के बीच भी कुछ ऐसी बयानबाजी हुई है जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।
वेब डेस्क, IBC24