कांग्रेस ने आठ सांसदों का निलंबन रद्द करने की मांग लोकसभा में उठाई

कांग्रेस ने आठ सांसदों का निलंबन रद्द करने की मांग लोकसभा में उठाई

कांग्रेस ने आठ सांसदों का निलंबन रद्द करने की मांग लोकसभा में उठाई
Modified Date: March 16, 2026 / 12:18 pm IST
Published Date: March 16, 2026 12:18 pm IST

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) कांग्रेस ने आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन का विषय सोमवार को लोकसभा में उठाया और अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया कि इनका निलंबन रद्द किया जाए।

पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने सदन में यह विषय उठाया।

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘हमारे आठ सदस्यों को निलंबित किया गया है, वो सदन के बाहर बैठे हुए हैं। पहले भी हमने यह विषय उठाया है…आपसे आग्रह है कि आज फैसला कीजिए।’’

इस पर बिरला ने कहा, ‘‘आप वरिष्ठ सदस्य हैं। सदन के निर्णयों पर सदन के भीतर चर्चा नहीं होती।’’

विपक्षी दलों ने पिछले सप्ताह भी सरकार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया था कि आठ विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द किया जाए।

बजट सत्र के पहले चरण के दौरान तीन फरवरी को सदन में आसन की ओर कागज फेंकने के कारण सदन की अवमानना के मामले में विपक्ष के आठ सांसदों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था।

निलंबित सांसदों में कांग्रेस के मणिकम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत पडोले, किरण कुमार रेड्डी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एस. वेंकटेशन शामिल हैं।

निलंबन के बाद से ये सांसद संसद की कार्यवाही वाले दिन संसद के मकर द्वार पर धरना देते आ रहे हैं।

भाषा हक हक वैभव

वैभव


लेखक के बारे में