कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

Ads

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

  •  
  • Publish Date - March 20, 2026 / 12:25 AM IST,
    Updated On - March 20, 2026 / 12:25 AM IST

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) केरल विधानसभा चुनाव में नौ अप्रैल को सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को टक्कर देने के लिए दृढ़ संकल्पित कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अपने राज्य नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए अपने किसी भी सांसद को मैदान में न उतारने का फैसला किया।

पार्टी ने आंतरिक दबावों का सामना करते हुए यह नीतिगत निर्णय लिया कि विधानसभा चुनावों में सांसदों को भेजने के बजाय केरल के अपने नेतृत्व पर भरोसा किया जाए।

कांग्रेस ने नौ अप्रैल को होने वाले केरल विधानसभा चुनाव के लिए 37 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची बृहस्पतिवार को जारी की।

कांग्रेस ने कन्नूर विधानसभा सीट से टी ओ मोहनन को मैदान में उतारा है, जहां से वरिष्ठ नेता के सुधाकरन पार्टी का टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे।

सुधाकरन कन्नूर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद हैं।

कांग्रेस की दूसरी सूची में नामित अन्य उम्मीदवारों में उडुमा से के नीलकंदन, त्रिकारीपुर से संदीप वेरियर, कल्लियासेरी से राजीवन कप्पाचेरी और मट्टनूर से चंद्रन थिलेनकेरी शामिल हैं।

टी पी शाजी को पट्टांबी से, पी हरिगोविंदन को शोरनुर से और अजय मोहन को कुन्नमकुलम से मैदान में उतारा गया है।

कांग्रेस ने मंगलवार को केरल चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।

विपक्षी दल ने केरल में जिन 92 सीट पर चुनाव लड़ रहा है, उन सभी के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से रुचि दिखाये जाने के संकेत मिलने के बावजूद, केरल विधानसभा चुनाव के लिए किसी भी सांसद को उम्मीदवार नहीं बनाया गया है।

केरल में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने दक्षिणी राज्य में सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति देने के किसी भी कदम का कड़ा विरोध किया है।

भाषा देवेंद्र सुरभि

सुरभि