Teacher Stripped Female Students Naked: टीचर ने उतरवाए 9वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं के कपड़े, महज 500 रुपए के लिए कर दी शर्मनाक हरकत / Image: AI Generated
सवाई माधोपुर: Teacher Stripped Female Students Naked प्रदेश के बामनवास उपखंड के एक सरकारी स्कूल से छात्राओं के साथ शर्मनाक हरकत करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद शिक्षा महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हैरानी की बात तो है कि छात्राओं के साथ शर्मनाक हरकत किसी और ने नहीं बल्कि लेडी टीचर ने किया है और वो भी महज 500 रुपए के लिए। फिलहाल मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने एक्शन लेते हुए शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
Teacher Stripped Female Students Naked मिली जानकारी के अनुसार घटना 13 जुलाई की है जब स्कूल में पदस्थ सरस्वती मीणा का 500 रुपए गुम हो गए। शिक्षिका को शक था कि किसी स्टूडेंट को ये पैसा मिला है। ऐसे में शक के आधार पर सरस्वती मीणा ने क्लास के सभी स्टूडेंट के कपड़े उतरवाए और सभी की जांच की। इस दौरान सरस्वती मीणा के साथ स्कूल के दो और शिक्षकों ने भी साथ दिया। वहीं, इस घटना के बाद नाराज ग्रामीणों और छात्राओं के परिजनों ने 15 जुलाई को स्कूल के गेट पर ताला लगा दिया। करीब 5 घंटे तक प्रदर्शन किया।
छात्राओं के अनुसार, 13 जुलाई को सीनियर टीचर सरस्वती मीणा के एक हजार रुपए खो गए थे। इस पर उनके समेत दो महिला टीचर्स ने सभी छात्राओं के कपड़े उतरवाकर तलाशी ली। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने डर के कारण उस समय यह घटना किसी को नहीं बताई। मंगलवार को टीचर सरस्वती मीणा छुट्टी पर चली गई। छात्राओं ने जब 15 जुलाई (बुधवार) को घटना की जानकारी परिजनों को दी तो आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक ग्रामीण प्रदर्शन करते रहे। सूचना मिलने पर सीबीईओ प्रतिभा मीणा मौके पर पहुंचीं।
Sawai Madhopur, Rajasthan | The Education Department has suspended teacher Saraswati Meena following an incident at a government school in Gangapur City, Sawai Madhopur district, where she stripped female students naked under the pretext of a search. The teacher had lost Rs 500… pic.twitter.com/oEoMxH2Oac
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 16, 2026
वहीं, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा (भरतपुर) दलवीर सिंह ने बताया- जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक, सवाई माधोपुर की ओर से पेश रिपोर्ट के आधार पर सरस्वती मीणा के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं, व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षक वंदना शर्मा को उनकी सेवा प्रदाता (सर्विस प्रोवाइडर) कंपनी के लिए कार्यमुक्त किया गया है।
स्कूल के प्रिंसिपल की मानें तो व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षक वंदना शर्मा पिछले दो साल से इस स्कूल में कार्यरत थीं। उनका सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट 31 जुलाई 2026 तक था। व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षकों की नियुक्ति जिला समग्र शिक्षा अभियान (समसा) के तहत सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के माध्यम से कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाती है।