कांग्रेस ने मेघालय के लिए समन्वय समिति और घोषणापत्र समिति का गठन किया

Ads

कांग्रेस ने मेघालय के लिए समन्वय समिति और घोषणापत्र समिति का गठन किया

  •  
  • Publish Date - February 17, 2022 / 10:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) कांग्रेस ने मेघालय के लिए बृहस्पतिवार को समन्वय समिति और घोषणापत्र समिति का गठन किया तथा प्रदेश इकाई में कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पार्टी के मेघालय प्रभारी मनीष चतरथ की अगुवाई में समन्वय समिति और राज्य इकाई के वरिष्ठ नेता सेलेस्टीन लिंगदोह की अगुवाई में घोषणापत्र समिति गठित की गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पांच उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। विंसेट पाला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।

भाषा हक हक पवनेश

पवनेश