‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के बजट को लेकर कांग्रेस ने पंजाब सरकार को घेरा

'मावां धीयां सत्कार योजना' के बजट को लेकर कांग्रेस ने पंजाब सरकार को घेरा

‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के बजट को लेकर कांग्रेस ने पंजाब सरकार को घेरा
Modified Date: July 1, 2026 / 09:30 pm IST
Published Date: July 1, 2026 9:30 pm IST

चंडीगढ़, एक जुलाई (भाषा) कांग्रेस ने बुधवार को पंजाब सरकार की नयी ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ की वित्तीय व्यवहार्यता पर सवाल उठाए। पार्टी ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों से ठीक कुछ महीने पहले बिना किसी पर्याप्त बजटीय आवंटन के इस योजना की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को संबोधित एक बयान में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं का स्वागत है, लेकिन उनके दीर्घकालिक क्रियान्वयन के लिए पर्याप्त धन सुनिश्चित किए बिना उन्हें शुरू नहीं किया जाना चाहिए।

कांग्रेस का दावा है कि यह योजना कर्नाटक सरकार की ‘गृह लक्ष्मी योजना’ जैसी ही है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये मिलते हैं।

पार्टी ने पंजाब सरकार से सवाल किया है कि क्या उसके पास इस योजना को जारी रखने के लिए पर्याप्त बजट है? इसे सरकार के पांच साल के कार्यकाल के आखिरी समय में ही क्यों शुरू किया गया और आने वाले वर्षों में इसे कैसे जारी रखा जाएगा?

कांग्रेस के अनुमान के मुताबिक, इस योजना को चलाने के लिए सालाना करीब 21,472 करोड़ रुपये की जरूरत होगी, जबकि पंजाब सरकार ने इसके लिए बजट में केवल 1,500 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

ऐसे में कांग्रेस ने सवाल उठाया कि बाकी बची हुई रकम का इंतजाम कहां से किया जाएगा, यह स्पष्ट नहीं है।

भाषा सुमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में