पश्चिम बंगाल में कांग्रेस मजबूत होकर उभरेगी : जी ए मीर

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस मजबूत होकर उभरेगी : जी ए मीर

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस मजबूत होकर उभरेगी : जी ए मीर
Modified Date: March 16, 2026 / 05:33 pm IST
Published Date: March 16, 2026 5:33 pm IST

श्रीनगर, 16 मार्च (भाषा) कांग्रेस महासचिव जी.ए. मीर ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस एक मजबूत ताकत के रूप में उभरेगी, और परिणाम घोषित होने के बाद पार्टी की सरकार गठन में अहम भूमिका होगी।

मीर ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पत्रकारों से कहा कि पार्टी पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में कहीं बेहतर प्रदर्शन करेगी। उस वक्त कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘पिछली बार हमें (पश्चिम बंगाल में) केवल 4.5 प्रतिशत वोट मिले थे, लेकिन इस बार हमें 15 प्रतिशत से अधिक वोट मिलने की उम्मीद है। पिछली बार हम एक भी सीट नहीं जीत पाए थे, लेकिन इस बार अगर ईश्वर की कृपा रही और बंगाल की जनता ने समर्थन दिया तो हमें अच्छी और सम्मानजनक संख्या में सीटें मिलेंगी।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि परिणाम आने के बाद बंगाल में कांग्रेस के समर्थन के बिना सरकार गठन संभव नहीं होगा।

मीर ने कहा, ‘‘आज की तारीख में हम यह नहीं कहेंगे कि हमें सीधे 148 सीटें मिलेंगी, लेकिन हम एक मजबूत पार्टी के रूप में उभरेंगे। मुझे लगता है कि कांग्रेस के समर्थन के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी।’’

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में