घूस लेते रंगे हाथों पकड़ी गई कांग्रेस की महिला नेता, ACB ने मां और बेटे को दबोचा

एसीबी की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने मौके से रिश्वत की 80 हजार रुपए बरामद किया है।

घूस लेते रंगे हाथों पकड़ी गई कांग्रेस की महिला नेता, ACB ने मां और बेटे को दबोचा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: November 23, 2021 12:42 pm IST

अलवर। नगर परिषद की चेयरमैन बीना गुप्ता और उनके बेटे को एसीबी की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने मौके से रिश्वत की 80 हजार रुपए बरामद किया है।

यह भी पढ़ें :  लगातार 4 साल से स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले नंबर पर रहने के बाद दूसरे स्थान पर पहुंचा अंबिकापुर, जानिए वजह

जानकारी के अनुसार कांग्रेस की महिला नेता बीना गुप्ता को कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली का करीबी बताया जाता है। वहीं बीना गुप्ता और उनके बेटे पर 1.35 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। पीड़ित ठेकेदार का आरोप है कि कांग्रेस नेता और उनके बेटे ने कमीशन की डिमांड की थी।

बीना गुप्ता को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें :  50 हजार रुपए लेकर भी मृतक के परिजनों को पैसे के लिए दिखा रहे थे खाकी का रौब, थाना प्रभारी निलंबित

जिसमें 1.35 लाख रुपए मांगे थे। इस बीच ठेकेदार ने इसकी शिकायत एबीसी से कर दी। वहीं अब रिश्वत की रकम देते ही पुलिस ने कांग्रेस नेता और उनके बेटे को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें :  कृषि कानूनों की वापसी पर पूर्व सीएम उमा भारती की प्रतिक्रिया, की पीएम मोदी की तारीफ, तो बीजेपी कार्यकर्ताओं पर उठाए सवाल

इस तरह के खबरों के लिए हमारे WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने CLick करें !


लेखक के बारे में