मणिपुर में नगा समुदाय के छह लोगों की हत्या पर कोनराड संगमा ने की कड़ी निंदा, न्याय की मांग

मणिपुर में नगा समुदाय के छह लोगों की हत्या पर कोनराड संगमा ने की कड़ी निंदा, न्याय की मांग

मणिपुर में नगा समुदाय के छह लोगों की हत्या पर कोनराड संगमा ने की कड़ी निंदा, न्याय की मांग
Modified Date: June 11, 2026 / 01:05 am IST
Published Date: June 11, 2026 1:05 am IST

शिलांग, 10 जून (भाषा) नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष एवं मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने मणिपुर में नगा समुदाय के छह लोगों की हत्या की घटना की बुधवार को कड़ी निंदा की और कहा कि इस जघन्य वारदात के जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे लाकर सख्त सजा दी जानी चाहिए।

अपने बयान में संगमा ने इन हत्याओं को ‘‘बेहद दुखद और पूरी तरह अस्वीकार्य’’ बताया और पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता जताई।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं नगा समुदाय के छह लोगों की निर्मम हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। हिंसा का यह कृत्य बेहद दुखद और पूरी तरह से अस्वीकार्य है।’’

मणिपुर पुलिस ने बुधवार को बताया कि उन्हें छह लोगों के शव बरामद हुए हैं जो लापता नगा पुरुष के बताए जाते हैं। इन लोगों को कांगपोकपी जिले में सशस्त्र समूहों द्वारा बंधक बनाकर रखा गया था।

एनपीपी अध्यक्ष ने कहा कि यह घटना इसलिए और भी दर्दनाक है क्योंकि यूनाइटेड नगा काउंसिल (यूएनसी) द्वारा संवाद व सुलह का माहौल बनाने के प्रयासों के बावजूद यह घटना हुई।

संगमा ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों की हत्या को किसी भी आधार पर उचित नहीं ठहराया जा सकता।

उन्होंने कहा, ‘‘इस कठिन समय में मैं सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए।’’

भाषा खारी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में