अयोध्‍या में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो गया: नृपेंद्र मिश्र

Ads

अयोध्‍या में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो गया: नृपेंद्र मिश्र

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 11:23 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 11:23 PM IST

अयोध्या, 10 मई (भाषा) राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने रविवार को कहा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और 30 जून तक निर्माण कंपनियां ‘लार्सन एंड टुब्रो’ और ‘टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज’ मंदिर परिसर से हट जाएंगी।

मिश्र ने पत्रकारों से कहा हालांकि, मंदिर परिसर के रखरखाव के लिए ‘एलएंडटी’ की एक टीम स्थायी रूप से मंदिर परिसर में तैनात रहेगी।

उन्होंने बताया कि राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हो गया है और सभी उप-मंदिरों में भक्तों के लिए दर्शन-पूजन की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है।

मिश्र ने कहा कि सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए चार किलोमीटर लंबी ‘हाई-टेक बाउंड्री वॉल’ बनाई जा रही है, जिसे 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यालय और एक अत्याधुनिक संग्रहालय अभी निर्माणाधीन हैं, जिसमें 20 गैलरी बनाई जा रही हैं।

नृपेन्‍द्र मिश्र ने बताया कि संग्रहालय की एक विशेष गैलरी ‘सेवेन डी’ तकनीक पर आधारित होगी, जहां भक्तों को मंदिर दर्शन जैसा ही अनुभव मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा मंदिर को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए जल्द ही ‘फैकेड लाइटिंग’ का काम भी शुरू होगा।

भाषा सं आनन्‍द जितेंद्र

जितेंद्र