Delhi Weather Updates: झमाझम बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहाना, इन जगहों पर बारिश होने की संभावना

Ads

Delhi Weather Updates: झमाझम बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहाना, इन जगहों पर बारिश होने की संभावना

  •  
  • Publish Date - September 10, 2023 / 10:46 AM IST,
    Updated On - September 10, 2023 / 11:29 AM IST

Weather Update Today

Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में कल दोपहर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी है। दोपहर के बाद शाम को और फिर रात भर रुक-रुककर बारिश हो रही है। लगातार बारिश और हवाओं ने राजधानी का पारा भी गिरा दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी आज और कल बादल बरसेंगे।  मौसम विभाग का कहना है कि अभी दिल्ली-एनसीआर में बादलों का डेरा बना रहेगा। दिल्ली और एनसीआर में कुछ स्थानों पर अगले 2-3 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Read More: CG Dhan Kharidi 2023 Price: भूपेश सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, अब एक एकड़ में खरीदेगी 20 क्विंटल धान

तापमान में आई गिरावट
इन दिनों दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन चल रहा है। मौसम विभाग ने इस दौरान दिल्ली में बारिश की भविष्यवाणी की थी। अब तक 37-38 चल रहा तापमान बारिश के कारण 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे तक 009.7 मिमी व शाम 5:30 बजे तक 001.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण दिल्ली में सबसे कम अधिकतम तापमान मयूर विहार में दर्ज हुआ। यह तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Read More: Morocco Earthquake: अब तक का सबसे भयानक भूकंप, मरने वालों की संख्या 2000 के पार, ढह गई ऐतिहासिक इमारतें…

वहीं स्पोट्स कॉम्पलेक्स में 31.7, रिज व नरेला इलाके में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रिज इलाके में तो न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी इलाके में 015.4 मिमी बारिश भी दर्ज की गई है। दिल्ली में मौसम ने शुक्रवार से ही करवट ले ली थी। दिन भर बादल छाए थे और शाम होते-होते कुछ इलाकों में बूंदाबादी शुरू हुई थी। वहीं शनिवार सुबह कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दिन भर आसमान में बादलों की छाए रहे। शाम को भी कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिली।

Read More: PM Modi Raigarh Visit : 14 सितंबर को रायगढ़ दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, जनसभा को करेंगे संबोधित, विकास कार्यों की रखेंगे आधारशिला 

 

आज और कल भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार व सोमवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 34-36 डिग्री के बीच रहेगा। मंगलवार से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 12 से 14 सितंबर के बीच तापमान 37-38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहेगा।

 

https://twitter.com/ANI/status/1700637486526152946?s=20
https://twitter.com/ANI/status/1700669893069414875?s=20

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें