Raipur Central Jail News: रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर मंगौड़ी सेंटर में मिला ऐसा सामान, मचा हड़कंप, नशीली गोलियां और मोबाइल-कैश जब्त

Ads

Raipur Central Jail News: रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर मंगौड़ी सेंटर में मिला ऐसा सामान, मचा हड़कंप, नशीली गोलियां और मोबाइल-कैश जब्त

Raipur Central Jail News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • रायपुर जेल के बाहर नशे का खेल!
  • दो मोबाइल और हजारों की नगदी भी जब्त
  • सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े

रायपुर: Raipur Central Jail News रायपुर सेंट्रल जेल (Raipur Central Jail) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर संचालित मंगौड़ी सेंटर से गांजा और कई तरह के मादक पदार्थ बरामद होने की जानकारी सामने आई है। (Raipur jail drug case) विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, जेल प्रशासन की टीम ने मंगौड़ी सेंटर पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में नशीला सामान और नगदी जब्त की है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान गांजा, तंबाकू, नशीली गोलियां और सितार गुटखा के करीब 400 पाउच बरामद हुए हैं, इसके अलावा दो मोबाइल फोन और करीब 70 से 72 हजार रुपये की नगदी भी जब्त किए जाने की जानकारी है।

बंदियों द्वारा संचालित किया जाता है मंगौड़ी सेंटर

Raipur Central Jail News पुख्ता सूत्रों के मुताबिक, यह सामान मंगौड़ी सेंटर संचालक राजेश वर्मा के कब्जे से बरामद हुआ है। राजेश वर्मा जेल प्रहरी के पद पर पदस्थ बताया जा रहा है। आरोप है कि जेल के बाहर आस्था मंगौड़ी सेंटर जेल बंदियों द्वारा संचालित किया जाता है। जिसका इंचार्ज प्रहरी राजेश वर्मा है। बताया ये भी जा रहा है कि ये नशीला सामान जेल के अंदर सप्लाई किया जाता था। वहीं, एक अन्य जेल प्रहरी मन्नत पुरैना का जेलगेट पर करीब 15 पैकेट तंबाकू जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। लेकिन जेल प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर जेल के बाहर से नशीला सामान अंदर पहुंच रहा था, तो आखिर जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने वाले अधिकारियों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी?

मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं

वहीं, जानकारी के मुताबिक कार्रवाई के बाद पिछले करीब तीन दिनों से मंगौड़ी सेंटर बंद है। सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि पूरे मामले में अभी तक सिर्फ नोटिस जारी किए जाने की बात सामने आ रही है, जबकि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद किसी बड़ी कार्रवाई की जानकारी नहीं है। हालांकि, जेल विभाग की ओर से इस पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है, यह जानकारी फिलहाल विश्वस्त सूत्रों के हवाले से सामने आई है। रायपुर सेंट्रल जेल से जुड़ा यह मामला जेल के अंदर नशीले पदार्थों की संभावित सप्लाई और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

रायपुर सेंट्रल जेल से जुड़ा मामला क्या है?

सूत्रों के अनुसार, जेल के बाहर संचालित एक मंगौड़ी सेंटर से कथित तौर पर नशीले पदार्थ और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

क्या इस मामले की आधिकारिक पुष्टि हुई है?

नहीं, फिलहाल जेल विभाग की ओर से मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

क्या किसी जेल कर्मचारी का नाम सामने आया है?

सूत्रों के हवाले से एक जेल प्रहरी का नाम सामने आया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि और जांच अभी बाकी है।