ओडिशा में रिश्वत लेने का आरोपी पुलिसकर्मी फरार, तलाश जारी

Ads

ओडिशा में रिश्वत लेने का आरोपी पुलिसकर्मी फरार, तलाश जारी

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 03:28 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 03:28 PM IST

भुवनेश्वर, 11 जुलाई (भाषा) ओडिशा के खुर्दा जिले में एक पुलिस अधिकारी 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, लेकिन वह सतर्कता विभाग के अधिकारियों को चकमा देकर भाग निकला। आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सतर्कता विभाग को मिली एक शिकायत के अनुसार, नाचूनी पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक अक्षय कुमार सेठी ने जमीन के विवाद को लेकर पांच जुलाई को दर्ज किए गए दो मामलों को निपटाने के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

विभाग ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्ष समझौता करना चाहते थे, लेकिन दोनों मामलों के जांच अधिकारी सेठी ने मामला बंद करने के लिए पैसे की मांग की।

बयान के मुताबिक, रिश्वत की शिकायत मिलने पर सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार रात जाल बिछाया, सेठी वहां पहुंचा और पैसे लिए, लेकिन सतर्कता विभाग के अधिकारियों को देखते ही भाग गया।

विभाग ने कहा, ‘‘भुवनेश्वर के सतर्कता पुलिस थाने ने सेठी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। रिश्वत के मामले में एएसआई को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।’’

भाषा शफीक रंजन

रंजन