Unnao Road Accident News /image: IBC24 File
Unnao Road Accident News: उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में कानपुर–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार तड़के एक रोडवेज बस के ट्रक से टकराने के बाद उससे उतरे तीन यात्रियों की बस की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार तड़के करीब दो बजे उन्नाव जिले के दही थाना क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।
दही थाने के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बस आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद परिचालक और कुछ यात्री नुकसान का जायजा लेने के लिए बस से नीचे उतर गए। (Unnao Road Accident News) प्रारंभिक जांच के अनुसार, बस चालक ने कथित तौर पर यह जाने बिना कि यात्री और परिचालक बस के सामने खड़े हैं, वाहन आगे बढ़ा दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि इससे तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक इंद्रपाल सिंह (48) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक की पहचान रामनरेश (40) के रूप में हुई है, जो अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ कानपुर जा रहे थे।
Unnao Road Accident News: अधिकारी ने बताया कि दूसरे मृतक की पहचान बस्ती जिले के निवासी राजेंद्र (40) के रूप में हुई है, जबकि तीसरे मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:-