केरल सरकार ने वायनाड भूस्खलन के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की

Ads

केरल सरकार ने वायनाड भूस्खलन के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 03:30 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 03:30 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 11 जुलाई (भाषा) केरल सरकार ने शनिवार को वायनाड सुरंग परियोजना स्थल पर हुए भूस्खलन के कारणों की जांच के लिए पांच सदस्यीय विशेष समिति गठित करने का आदेश दिया।

समिति इस बात की जांच करेगी कि क्या ठेकेदार ने निविदा की शर्तों का उल्लंघन किया है, और साथ ही राज्य और केंद्र सरकार की ओर से परियोजना को दी गई पर्यावरण और वन संबंधी मंजूरियों की भी समीक्षा करेगी।

आदेश के अनुसार, इस समिति में डॉ. सी.पी. राजेंद्रन (भू-वैज्ञानिक), डॉ. विष्णुदास (पारिस्थितिकी-विज्ञानी), डॉ. पी. पुगाझेंडी (मुख्य वन्यजीव वार्डन, केरल), लोक निर्माण विभाग के सचिव और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव शामिल होंगे। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव ही समिति के संयोजक भी होंगे।

इसमें कहा गया है कि अगर जरूरी समझा जाए, तो संयोजक और विशेषज्ञों को सदस्य के तौर पर शामिल कर सकते हैं।

आदेश में कहा गया कि समिति एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

सरकार ने भूस्खलन में मारे गए लोगों के आश्रितों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों को उनकी चोट की गंभीरता के आधार पर इलाज के खर्च के लिए दो लाख रुपये तक की सहायता देने का आदेश भी जारी किया है।

भाषा शफीक रंजन

रंजन