बिना जांच कराए ही दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, भाजपा नेता को 10 दिन तक रखा अस्पताल में

बिना जांच कराए ही दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, भाजपा नेता को 10 दिन तक रखा अस्पताल में

बिना जांच कराए ही दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, भाजपा नेता को 10 दिन तक रखा अस्पताल में
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: August 29, 2020 6:11 pm IST

रामगढ़: कोरोना का संक्रमण देश में तेजी से फैल रहा है, रोजाना आंकड़ें एक नई ऊंचाई तक पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मृतकों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं दूसरी ओर अस्पतालों में लापरवाही की खबरें सामने आ रही है। ऐसा ही मामला झारखंड के रामगढ़ जिले से आया है, जहां भाजपा नेता सहित दो लोगों को बिना सेंपल लिए कोरोना पॉजिटिव बता दिया गया। हैरान करने वाली बात तो यह है कि भाजपा नेता को बिना जांच के ही 10 दिन के लिए कोरोना अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। वहीं, सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं।

Read More: ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला में न्यूड वीडियो शूट कर रही थी विदेशी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार मामला रमगढ़ के सदर बाजार इलाके का है, जहां बीते दिनों एक महिला और पुरुष कोरोना जांच के लिए पहुंचे थे। लेकिन लाइन लंबी होने के चलते वे बिना जांच के ही घर लौट गए। बाद में दोनों के मोबाइल पर मैसेज आया कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं। इसे लेकर उन्होंने विरोध दर्ज कराया और इसकी जानकारी सदर अस्पताल में दी।

Read More: ‘दंतेश्वरी माई’ के नाम से होगा जगदलपुर एयरपोर्ट का नामकरण, बस्तर के जनप्रतिनिधियों की मांग पर सीएम बघेल ने जताई सहमति

वहीं, एक अन्य घटना में भाजपा नेता को जांच रिपोर्ट आने से पहले ही कोरोना अस्पताल में भर्ती कर दिया गया, लेकिन जब 10 दिन बाद रिपोर्ट आई तो उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से बाहर निकलने के बाद भाजपा नेता ने इसे लेकर अपने समर्थकों के साथ अस्पताल और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सवाल किया है कि आखिर किस आधार पर मुझे 10 दिन तक कोविड-19 केन्द्र में भर्ती रखा गया।

Read More: इन राशन कार्डधारियों को एक साथ मिलेगा दो माह का राशन, 31 अगस्त तक वितरण का निर्देश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"