गर्भ में पल रहे बच्चे को कोरोना, लेकिन मां की रिपोर्ट आई निगेटिव

गर्भ में पल रहे बच्चे को कोरोना, लेकिन मां की रिपोर्ट आई निगेटिव

गर्भ में पल रहे बच्चे को कोरोना, लेकिन मां की रिपोर्ट आई निगेटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: July 28, 2020 11:41 am IST

पुणे। कोरोना काल के दौरान एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। गर्भ में पल रही बच्ची के कोरोना संक्रमित होने का मामला सामने आया है।  जबकि मां की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बच्ची की रिपोरिट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है । देश का यह पहला मामला पुणे के ससून अस्पताल में सामने आया है।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ में मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालय 6 अगस्त तक रहेंगे ब…

जानकारी के मुताबिक डिलीवरी के एक दिन पहले गर्भवती महिला काे बुखार महसूस हो रहा था, डॉक्टरों ने उसका सैंपल लिया जांच की लेकिन उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन उसके शरीर में एंटीबॉडी पाए गए। इसका मतलब यह हुआ कि महिला को कोरोना होकर चला गया, जिसके कारण गर्भ में पल रही बच्ची संक्रमित हो गई।

पढ़ें- रायपुर से दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद सहित 6 शहरों के लिए फ्लाइट्स, 2…

बच्चे की जांच कराने पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बच्ची का तीन हफ्ते तक ससून अस्पताल में इलाज किया गया। स्वस्थ होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

पढ़ें- अंबिकापुर में 29 के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन ? व्यापारियों ने दी स…

ससून अस्पताल के अधिष्ठाता ने इसे देश का पहला मामला है जब गर्भ में पल रहा बच्चा कोरोना संक्रमित हुआ है। अब इस केस को मेडिकल जर्नल में प्रकाशित किया जाएगा।

 


लेखक के बारे में