पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत
पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत
पुडुचेरी, 27 सितंबर (भाषा) संघ शासित प्रदेश पुडुचेरी में रविवार को चार महिलाओं सहित 13 और मरीजों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 513 हो गई।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 4,623 नमूनों की जांच के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के 372 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि इसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,400 हो गई। नए मामलों में से चार मरीजों को तमिलनाडु स्थानांतरित कर दिया गया है।
संघ शासित प्रदेश में अभी कोविड-19 के 5,239 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 20,648 मरीज ठीक हो चुके हैं।
भाषा
शुभांशि रंजन
रंजन

Facebook


