खुशखबरी: सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या में आयी कमी, मृत्यूदर में गिरावट और रिकवरी रेट 84 फीसदी से अधिक

खुशखबरी: सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या में आयी कमी, मृत्यूदर में गिरावट और रिकवरी रेट 84 फीसदी से अधिक

खुशखबरी: सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या में आयी कमी, मृत्यूदर में गिरावट और रिकवरी रेट 84 फीसदी से अधिक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: October 4, 2020 10:19 am IST

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा) भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार 13वें दिन 10 लाख से कम रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि बीते 10 दिनों में संक्रमण का पता लगाने के लिए प्रतिदिन औसतन 11.5 लाख से ज्यादा परीक्षण किए गए। मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में 7.89 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है। संक्रमित होने की दर में भी काफी कमी आई है।

मंत्रालय ने बताया, ‘ संक्रमित होने की दर में काफी गिरावट आई है। कोरोना वायरस के संक्रमण को सीमित करने में जांच ने काफी प्रभावी उपाय के तौर पर काम किया है।’ उसने बताया कि आज की तारीख तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 9,37,625 है जो शनिवार की तुलना में 7,371 कम है। भारत ने बृहस्पतिवार को 10,97,947, शुक्रवार को 11,32,675 और शनिवार को 11,42,131 नमूनों की जांच की ।

read more: मंत्रिमंडल उप समिति की बैठक में तय होगा धान खरीदी का लक्ष्य, सहकारी समितियों का गठन भी इसी हफ्ते- कृषि मंत्री चौबे

मंत्रालय ने बताया कि भारत की जांच करने की क्षमता को काफी बढ़ाया गया है। रोजाना 15 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा सकती है। अधिक नमूनों की जांच करने से संक्रमितों की जल्दी पहचान हो सकी, उन्हें जल्द पृथक-वास में भेजा गया और प्रभावी उपचार दिया गया। इससे मृत्यु दर में कमी आई जो घटकर 1.55 प्रतिशत हो गयी है।

भारत में पिछले 24 घंटे में 82,260 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 75,829 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हाल के दिनों में ठीक होने वालों की संख्या संक्रमित होने वालों से अधिक रही है। भारत में संक्रमण से उबरने वालों की संख्या रविवार को 55,09,966 पहुंच गई। अब संक्रमण से ठीक होने की दर 84.13 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से ठीक होने वाले नए मरीजों में से 75.44 प्रतिशत दस राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

read more: राहुल गांधी बोले- गारंटी देता हूं हम सत्ता में आएंग…

महाराष्ट्र में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। साथ ही संक्रमण से ठीक होने वाले नए मरीजों में से सबसे ज्यादा लोग महाराष्ट्र के ही हैं। इसके बाद कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के लोग हैं।मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण का इलाज करा रहे 77.11 प्रतिशत मरीज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में है। कोरोना वायरस संक्रमण के 78 फीसदी नए मामले 10 राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में 14000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 9886 और केरल में 7834 मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में मृतकों की संख्या एक हजार से कम (940) रही।

मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के कारण दम तोड़ने वाले मरीजों में से 80.53 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। शनिवार को दर्ज की गई मौतों से से 29 प्रतिशत महाराष्ट्र से थी जहां 278 मरीजों की मौत हो गयी। इसके बाद कर्नाटक में 100 संक्रमितों की मौत हो गयी।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com