Corona Virus Updates India: भारत में छह महीने से अधिक समय बाद कोविड-19 के सबसे कम 16,375 नए मामले

Corona Virus Updates India: भारत में छह महीने से अधिक समय बाद कोविड-19 के सबसे कम 16,375 नए मामले

Corona Virus Updates India: भारत में छह महीने से अधिक समय बाद कोविड-19 के सबसे कम 16,375 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: January 5, 2021 6:39 am IST

नयी दिल्ली, पांच जनवरी (भाषा) भारत में छह महीने से अधिक समय बाद एक दिन में सबसे कम 16,375 नए मामले समाने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़ कर मंगलवार को 1,03,56,844 हो गए।

read more: बार्सिलोना के दो स्टाफ सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 201 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,49,850 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार कुल 99,75,958 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 96.32 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

देश में लगातार 15 दिनों से कोविड-19 के उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी कुल 2,31,036 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.23 प्रतिशत है।

read more: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान पर शिकंजा कसा

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार चार जनवरी तक कुल 17,65,31,997 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 8,96,236 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

Read More News: MP Ki Baat: शिव का ‘रुद्रावतार’! आखिर मुख्यमंत्री को क्यों लेना पड़ा ये रुद्रावतार?

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 201 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 29, पश्चिम बंगाल के 25, पंजाब के 24, केरल के 19 और दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ के 12-12 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से अभी तक कुल 1,49,850 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 49,695, तमिलनाडु के 12,166, कर्नाटक के 12,110, दिल्ली के 10,597, पश्चिम बंगाल के 9,817, उत्तर प्रदेश के 8,413, आंध्र प्रदेश के 7,118 और पंजाब के 5,400 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

Read More News: CG Ki Baat: 9 हजार करोड़ वाली सियासत! डी पुरंदेश्वरी ने मांगा 9 करोड़ का हिसाब, तो सत्ता पक्ष ने 

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.