जनादेश पर विचार के बाद सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे: माकपा के राज्य सचिव गोविंदन

जनादेश पर विचार के बाद सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे: माकपा के राज्य सचिव गोविंदन

जनादेश पर विचार के बाद सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे: माकपा के राज्य सचिव गोविंदन
Modified Date: May 4, 2026 / 04:08 pm IST
Published Date: May 4, 2026 4:08 pm IST

तिरुवनंतपुरम, चार मई (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव एम वी गोविंदन ने सोमवार को कहा कि एलडीएफ केरल विधानसभा चुनाव में मिली हार के कारणों की समीक्षा करेगा और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाएगा।

चुनाव परिणाम आने के बाद यहां पत्रकारों से बातचीत में गोविंदन ने कहा कि हार के सभी पहलुओं का विश्लेषण किया जाएगा।

उन्होंने एलडीएफ कार्यकर्ताओं और वोट देने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “एलडीएफ अपनी हार की समीक्षा करेगी, जिसके बाद आवश्यक सुधार किए जाएंगे। हमें जनता का समर्थन प्राप्त होने की उम्मीद है।”

पार्टी के पारंपरिक गढ़ों में मिली हार पर गोविंदन ने कहा कि केरल भर में एलडीएफ को एक बड़ा झटका लगा है।

माकपा के बागी नेताओं और परिणामों पर उनके प्रभाव के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी और सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

भाषा शोभना नरेश

नरेश


लेखक के बारे में