देश में 191 दिन में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या सबसे कम

देश में 191 दिन में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या सबसे कम

देश में 191 दिन में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या सबसे कम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: September 27, 2021 10:46 am IST

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 26,041 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,36,78,786 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 2,99,620 हुई, जो 191 दिन में सबसे कम संख्या है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 276 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,47,194 हो गई। देश में अभी 2,99,620 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.89 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 3,856 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.78 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में