देश के नए CAG गिरीश चंद्र मुर्मू ने संभाला कार्यभार, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

देश के नए CAG गिरीश चंद्र मुर्मू ने संभाला कार्यभार, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

देश के नए CAG गिरीश चंद्र मुर्मू ने संभाला कार्यभार, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: August 8, 2020 6:23 am IST

दिल्ली। गिरीश चंद्र मुर्मू ने देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। गिरिश चंद्र मुर्मू ने देश के नए CAG के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जीसी मुर्मू को राष्ट्रपति भवन में उनको पद की शपथ दिलाई।

पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी आज ‘राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र का उद्घाटन करेंगे’ 36 स्कूली …

मुर्मू वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर थे। अब उनकी जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया है।

गिरिश चंद्र मुर्मू 1985 बैच के गुजरात कॉडर के आईएएस ऑफिसर हैं। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब इन्हें प्रिंसिपल सेक्रेटरी चुना गया था। कैग की नियुक्ति छह साल के लिए या फिर 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक, इसमें से जो भी पहले हो, तक होती है।

पढ़ें- माननीय को आया गुस्सा.. चेकिंग कर रही पुलिस से कर बै..

गिरिश चंद्र मुर्मू ने राजीव महर्षि की जगह ली है। महर्षि 1978 बैच के राजस्थान कॉडर के आईएएस अधिकारी हैं। मुर्मू 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने अचानक बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। 

पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद BMC ने SP विनय तिवारी का क्वारंटाइन…

मुर्मू को अक्टूबर, 2019 उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। बता दें कि बुधवार यानी पांच अगस्त को पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त किए जाने का एक साल पूरा हुआ था।


लेखक के बारे में