Chahal & Dhanashree Divorce News: आख़िरकार पूरा हुआ युजवेंद्र-धनाश्री का तलाक.. मुंबई कोर्ट ने दी मंजूरी, सुनें वकील का बयान
इस फैसले के बाद, युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का विवाह कानूनी रूप से समाप्त हो गया है और दोनों अब अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।

Court approves Chahal & Dhanashree Divorce
- शादी के तीन साल बाद युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक कोर्ट ने मंजूर किया, जून 2022 से अलग रह रहे थे।
- IPL 2025 से पहले कोर्ट ने दी तलाक को मंजूरी, चहल पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे।
- चहल को धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये देने थे, कोर्ट में आंशिक भुगतान पर हुई बहस।
Court approves Chahal & Dhanashree Divorce: मुंबई : कुटुंब अदालत ने बृहस्पतिवार को क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी अलग रह रही पत्नी धनश्री वर्मा की आपसी सहमति से तलाक के लिए दायर संयुक्त याचिका को मंजूरी दे दी। लंबे समय से दोनों के बीच चल रहे मतभेदों के बाद यह फैसला आया, जिससे उनका वैवाहिक जीवन आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया।
अदालत ने दी मंजूरी
बांद्रा स्थित अदालत में पेश हुए चहल और धनश्री ने तलाक की सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया। चहल के वकील नितिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि अदालत ने यह सुनिश्चित किया कि दोनों पक्षों ने सहमति की शर्तों का पालन किया है। इसके बाद अदालत ने तलाक को मंजूरी दे दी।
2020 में हुई थी शादी
Court approves Chahal & Dhanashree Divorce: चहल और धनश्री ने दिसंबर 2020 में शादी की थी, लेकिन दोनों जून 2022 से अलग रह रहे थे। पांच फरवरी को उन्होंने आपसी सहमति से तलाक लेने के लिए कुटुंब अदालत में एक संयुक्त याचिका दायर की थी। इस मामले में उच्च न्यायालय ने बुधवार को कुटुंब अदालत को निर्देश दिया था कि वह बृहस्पतिवार तक इस याचिका पर फैसला सुनाए, क्योंकि चहल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में व्यस्त हो जाएंगे। आईपीएल 2025 का टी20 टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू हो रहा है और चहल इस सीजन में पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा हैं। इसी कारण अदालत ने उनके अनुरोध पर शीघ्र सुनवाई की।
हिंदू विवाह अधिनियम के तहत, तलाक के मामलों में आमतौर पर छह महीने की सुलह अवधि दी जाती है, ताकि जोड़े को अपने मतभेद सुलझाने का अवसर मिल सके। हालांकि, चहल और धनश्री ने उच्च न्यायालय में एक संयुक्त याचिका दायर कर इस छह महीने की अनिवार्य अवधि को माफ करने का अनुरोध किया था।
पहले, कुटुंब अदालत ने इस अवधि को माफ करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि सहमति की शर्तों का केवल आंशिक अनुपालन किया गया था। अदालत के अनुसार, चहल को धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये का भुगतान करना था, लेकिन उन्होंने केवल 2.37 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। अदालत ने यह भी कहा था कि मध्यस्थता प्रयासों का केवल आंशिक पालन किया गया था।
Court approves Chahal & Dhanashree Divorce: हालांकि, उच्च न्यायालय ने बुधवार को यह निर्णय दिया कि सहमति की शर्तों का पूरा पालन किया गया है, क्योंकि समझौते के अनुसार तलाक का आदेश मिलने के बाद ही गुजारा भत्ते की शेष राशि का भुगतान किया जाना था। इसके बाद उच्च न्यायालय ने छह महीने की अनिवार्य अवधि को माफ कर दिया और तलाक की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
इस फैसले के बाद, युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का विवाह कानूनी रूप से समाप्त हो गया है और दोनों अब अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।
#WATCH | Mumbai: Cricketer Yuzvendra Chahal left from Bandra Family Court after hearing of divorce proceedings with Choreographer Dhanashree Verma.
Advocate Nitin Kumar Gupta, representing Chahal said, "The court has granted the decree of divorce. The parties are no longer… pic.twitter.com/LIHLYMLrF2
— ANI (@ANI) March 20, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: मुंबई की कुटुंब अदालत ने 20 मार्च 2025 को उनकी आपसी सहमति से तलाक की याचिका को मंजूरी दी।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Court approves Chahal & Dhanashree Divorce, Mumbai Family Court approves divorce

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm