कोविड-19: पुडुचेरी में कोविड-19 के 120 नए मामले

कोविड-19: पुडुचेरी में कोविड-19 के 120 नए मामले

कोविड-19: पुडुचेरी में कोविड-19 के 120 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: September 4, 2021 12:49 pm IST

पुडुचेरी, चार सितंबर (भाषा) केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में शनिवार को कोविड-19 के 120 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,24,049 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि पुडेचरी में संक्रमण के 70 नए मामले सामने आए। कराइकल में 17, यानम में आठ और माहे में 25 नए मामले सामने आए। वहीं माहे में एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,816 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि यहां 937 मरीजों का उपचार चल रहा है। विभाग ने अब तक 16.63 लाख नमूनों की जांच की, जिनमें से 14.12 लाख नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। पिछले 24 घंटे में 76 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,21,296 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 8.28 लाख लोगों को कोवि़ड-19 रोधी टीके की खुराक दी है।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में