असम में कोविड-19 संक्रमण, मौत के मामलों में आयी कमी

असम में कोविड-19 संक्रमण, मौत के मामलों में आयी कमी

असम में कोविड-19 संक्रमण, मौत के मामलों में आयी कमी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: October 13, 2021 12:48 am IST

गुवाहाटी, 12 अक्टूबर (भाषा) असम में कोविड-19 के नए मामले और मौत की संख्या में मंगलवार को कमी दर्ज की गयी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को संक्रमण के 226 नए मामले दर्ज किए गए जो पिछले दिन के मुकाबले 44 कम हैं। नए मामलों में से कामरूप मेट्रोपोलिटन में सबसे अधिक 76 मामले आए।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में मंगलवार को कोविड-19 से तीन मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या 5,934 हो गयी है। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,664 है।

भाषा गोला नीरज

नीरज


लेखक के बारे में