कोविड-19: मिजोरम में संक्रमण की दर अब भी नौ प्रतिशत के पार

कोविड-19: मिजोरम में संक्रमण की दर अब भी नौ प्रतिशत के पार

कोविड-19: मिजोरम में संक्रमण की दर अब भी नौ प्रतिशत के पार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: August 26, 2021 1:08 pm IST

आइजोल, 26 अगस्त (भाषा) मिजोरम में एक दिन में कोविड-19 के 794 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,851 हो गई। वहीं, एक और व्यक्ति की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 202 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 8,388 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच करने के बाद 794 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमण की दर 9.47 प्रतिशत है। आइजोल में सर्वाधिक 428 नए मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 7,082 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। कुल 47,567 लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर राज्य में 86.72 प्रतिशत है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में