कोविड-19 : दिल्ली में दो मरीजों की मौत, 62 नए मामले

कोविड-19 : दिल्ली में दो मरीजों की मौत, 62 नए मामले

कोविड-19 : दिल्ली में दो मरीजों की मौत, 62 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: November 12, 2021 6:54 pm IST

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) दिल्ली में तीन हफ्तों के अंतराल के बाद शुक्रवार को कोविड-19 से दो मरीजों की मौत हुई और 62 नए मामले आए। साथ ही संक्रमण दर बढ़कर 0.12 प्रतिशत हो गयी है।

शहर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 25,093 हो गयी है। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से मौत का मामला 22 अक्टूबर को सामने आया था। शहर में अक्टूबर में महामारी से चार मरीजों और सितंबर में पांच मरीजों की मौत हुई।

ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को संक्रमण दर बढ़कर 0.12 प्रतिशत हो गयी। संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 14,40,332 हो गए हैं। शहर में 14.14 लाख से अधिक मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। कोविड-19 का पता लगाने के लिए एक दिन में 49,874 नमूनों की जांच की गयी।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 40 नए मामले आए और संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गयी थी। बुधवार को महामारी के 54 नए मामले आए थे और संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत दर्ज की गयी तथा मंगलवार को 33 मामले आने के साथ ही संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत दर्ज की गयी थी।

भाषा गोला दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में