केरल विस चुनाव में माकपा कार्यकर्ताओं ने पाला बदला: केरल कांग्रेस(एम)

केरल विस चुनाव में माकपा कार्यकर्ताओं ने पाला बदला: केरल कांग्रेस(एम)

केरल विस चुनाव में माकपा कार्यकर्ताओं ने पाला बदला: केरल कांग्रेस(एम)
Modified Date: May 9, 2026 / 08:11 pm IST
Published Date: May 9, 2026 8:11 pm IST

कोट्टायम, नौ मई (भाषा) केरल कांग्रेस (एम) के अध्यक्ष जोस के. मणि ने शनिवार को दावा किया कि राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं ने पाला बदल करके दूसरों के पक्ष में मतदान किया, जिसकी वजह से एलडीएफ को करारी हार का सामना करना पड़ा।

केरल कांग्रेस (एम)को विधानसभा चुनाव में मिली हार के कारणों की समीक्षा करने के लिए बुलाई गई पार्टी की संचालन समिति की बैठक के बाद मणि ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह दावा किया।

केरल कांग्रेस (एम) ने राज्य विधानसभा चुनाव में 12 सीट पर उम्मीदवार खड़े किये थे, लेकिन वह एक सीट भी जितने में सफल नहीं हुई।

माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) में केरल कांग्रेस (मणि) प्रमुख घटक है। एलडीएफ को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा और उसने सत्ता खो दी।

मणि ने कहा कि बैठक के दौरान हार के कई कारणों की पहचान की गई, लेकिन किसी ने भी यह आरोप नहीं लगाया कि एलडीएफ सरकार विकास गतिविधियों में पिछड़ गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘कल्याणकारी पेंशन वितरण सहित विकास योजनाओं को ठीक से लागू किया गया। लेकिन सवाल उठे कि क्या ये योजनाएं लोगों तक सही ढंग से पहुंच रही हैं। ’’

मणि ने आरोप लगाया कि पार्टी नेताओं ने कई निर्वाचन क्षेत्रों में माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा पाला बदलने का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा, ‘‘जब सभी निर्वाचन क्षेत्रों की समीक्षा की गई, तो हमें जानकारी मिली कि माकपा कार्यकर्ताओं ने पाला बदल लिया था।’’

भाषा धीरज संतोष

संतोष


लेखक के बारे में