Godavari Solar Plant Controversy News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, इस बात को लेकर हुई झूमाझटकी, देखें वायरल वीडियो

Godavari Solar Plant Controversy News: सरायपाली ब्लॉक के ग्राम जंगलबेड़ा में प्रस्तावित गोदावरी सोलर पावर प्लांट को लेकर विरोध उग्र होता जा रहा है।

Godavari Solar Plant Controversy News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, इस बात को लेकर हुई झूमाझटकी, देखें वायरल वीडियो

Mahasamund Godavari Solar Plant News/Image Credit: IBC24.in


Reported By: keshav Kumar,
Modified Date: May 9, 2026 / 08:16 pm IST
Published Date: May 9, 2026 7:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गोदावरी सोलर पावर प्लांट को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार उग्र होता जा रहा है।
  • पिछले एक माह से अधिक समय से ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।
  • आज पुलिस और ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी हुई है।

Godavari Solar Plant Controversy News: महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जंगलबेड़ा में प्रस्तावित गोदावरी सोलर पावर प्लांट को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार उग्र होता जा रहा है। पिछले एक माह से अधिक समय से ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन और सरकार आंदोलन समाप्त कराने या ग्रामीणों की मांगों का समाधान निकालने में सफल नहीं हो पाए हैं।

ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झूमाझटकी

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे गुरुवार का बताया जा रहा है। वीडियो में प्लांट के लिए ट्रकों से सामग्री ले जाए जाने के दौरान धरने पर बैठे ग्रामीणों द्वारा वाहनों को रोकने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान मौके पर मौजूद सरायपाली पुलिस ग्रामीणों को खदेड़ते और हटाते नजर आ रही है। (Godavari Solar Plant Controversy News) घटना के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी एवं तीखी बहस भी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि गोदावरी प्लांट प्रबंधन करीब 400 एकड़ से अधिक भूमि पर बिना ग्रामसभा की अनुमति के निर्माण कार्य करा रहा है।

ग्रामीणों ने लगाए ये गंभीर आरोप

Godavari Solar Plant Controversy News: आंदोलन कर रहे लोगों का कहना है कि परियोजना के लिए अवैध रूप से सैकड़ों पेड़ों की कटाई की गई है, जिससे वन एवं पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। साथ ही तालाब और निस्तार भूमि को पाटकर ग्रामीणों के पारंपरिक उपयोग वाले संसाधनों पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया जा रहा है। (Godavari Solar Plant Controversy News) धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि विरोध के बावजूद लगातार निर्माण कार्य जारी है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब एक माह से अधिक समय से आंदोलन चल रहा है तो आखिर जिला प्रशासन और राज्य सरकार अब तक कोई ठोस समाधान क्यों नहीं निकाल पाए हैं। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

Uploads_SARAIPALI_0905 SYP VIRUL VIDEO POLICE NF1 Uploads_SARAIPALI_0905 SYP VIRUL VIDEO POLICE NF3

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.