वडोदरा में मगरमच्छ ने युवक को नदी में खींचा; तलाश अभियान जारी
वडोदरा में मगरमच्छ ने युवक को नदी में खींचा; तलाश अभियान जारी
वडोदरा, सात मई (भाषा) गुजरात के वडोदरा जिले में बृहस्पतिवार को 22 वर्षीय एक युवक को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया और पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसकी तलाश के लिए अभियान जारी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना दोपहर 1:30 बजे हुई जब कागदीपारा गांव के निवासी मिथुन वासवा भीषण गर्मी के बीच देव नदी में स्नान करने गए थे।
अधिकारी ने कहा, ‘मगरमच्छ ने अचानक उस व्यक्ति पर हमला किया और उसे नदी में खींच ले गया। वासवा का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।’
भाषा तान्या रंजन
रंजन

Facebook


