पंजाब में सीमा पार मादक पदार्थ, हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार

पंजाब में सीमा पार मादक पदार्थ, हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार

पंजाब में सीमा पार मादक पदार्थ, हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार
Modified Date: April 30, 2026 / 12:28 pm IST
Published Date: April 30, 2026 12:28 pm IST

चंडीगढ़, 30 अप्रैल (भाषा) पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को सीमा पार से मादक पदार्थ और हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 4.108 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार अत्याधुनिक पिस्तौल और पांच कारतूस भी बरामद किए हैं।

यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और पंजाब में आगे देने के लिए मादक पदार्थ और हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अमृतसर के छावनी थाने में स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम और शस्त्र कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डीजीपी ने कहा, ‘‘यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि गिरोह के तार कहां तक फैले हैं तथा इसमें और कौन लोग शामिल हैं।’’

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में