झारखंड: आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के उप निरीक्षक घायल

झारखंड: आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के उप निरीक्षक घायल

झारखंड: आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के उप निरीक्षक घायल
Modified Date: March 18, 2025 / 04:36 pm IST
Published Date: March 18, 2025 4:36 pm IST

चाईबासा (झारखंड), 18 मार्च (भाषा) पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान मंगलवार को आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक उपनिरीक्षक (एसआई) घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि घायल एसआई सुबोध कुमार को बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

एसपी ने बताया कि यह घटना जराइकेला के राधा पोडा गांव के पास उस समय हुई, जब सीआरपीएफ कर्मी का पैर उस आईईडी पर पड़ गया, जिसे संदिग्ध रूप से माओवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाया था।

इससे पहले, अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी गोलीबारी की।

एसपी ने बताया कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

भाषा

यासिर दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में