नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ‘‘चरमराई हुई शिक्षा व्यवस्था’’ ने छात्रों की उम्मीदों को कमजोर कर उनके भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है।
उन्होंने छात्रों, युवाओं और ‘जेन जी’ से अपनी समस्याएं और सुझाव साझा करने की अपील भी की।
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ देश की चरमराई हुई शिक्षा व्यवस्था ने छात्रों की उम्मीदों को कमजोर कर उनके भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है।’’
उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ मुहिम के तहत वह अलग-अलग शहरों में छात्रों से मिलकर उनकी चुनौतियों को समझ रहे हैं और इसी सिलसिले में 19 सितंबर को इंदौर में उनके बीच रहेंगे।
कांग्रेस नेता ने कहा कि व्यवस्था में बदलाव के लिए देश के हर छात्र की आवाज, उसका दर्द और उसकी राय को सुना जाना जरूरी है।
राहुल गांधी ने युवाओं और छात्रों से अपने सुझाव देने की अपील करते हुए कहा, ‘‘आपकी समस्याएं। आपके सुझाव। हम मिलकर उम्मीद फिर से लौटाएंगे।’’
भाषा हक हक मनीषा
मनीषा