Patwari Arrested In Panna: केन-बेतवा परियोजना का मुआवजा दिलाने के नाम पर मांगी रिश्वत, लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ads

Patwari Arrested In Panna: लोकायुक्त सागर की टीम ने पटवारी संतोष चिकवा को 47 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

  • Reported By: Amit Khare

    ,
  •  
  • Publish Date - September 10, 2026 / 03:52 PM IST,
    Updated On - September 10, 2026 / 03:52 PM IST

Patwari Arrested In Panna/Image Credit: IBC24

Patwari Arrested In Panna: पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना के मुआवजा प्रकरण में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। लोकायुक्त सागर की टीम ने पटवारी संतोष चिकवा को 47 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने आदिवासी किसान दयाराम आदिवासी से बढ़ी हुई मुआवजा राशि दिलाने और जरूरी दस्तावेज बनवाने के एवज में कुल 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इससे पहले वह 30 हजार रुपए ले चुका था और बाकी 47 हजार रुपए लेते समय हॉस्पिटल चौक, पन्ना में लोकायुक्त ने उसे दबोच लिया। आरोपी की बाइक की डिग्गी से रिश्वत की रकम भी बरामद हुई है। फिलहाल कोतवाली पन्ना में कार्रवाई जारी है।

क्या है पूरा मामला?

Patwari Arrested In Panna: केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवारों को पहले 1 लाख 35 हजार रुपए का मुआवजा मिला था। फरियादी दयाराम आदिवासी ने बढ़ी हुई 63 हजार रुपए की मुआवजा राशि दिलाने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि पटवारी संतोष चिकवा ने यह राशि मंजूर कराने के बदले 80 हजार रुपए की मांग की। इतना ही नहीं, परिवार में हुई मौतों के मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार कराने के नाम पर भी रिश्वत मांगी गई। फरियादी ने पहले 30 हजार रुपए दे दिए थे, लेकिन बाकी रकम देने से पहले लोकायुक्त सागर से शिकायत कर दी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और पन्ना के हॉस्पिटल चौक पर पटवारी को 47 हजार रुपए लेते ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम आरोपी की बाइक की डिग्गी से बरामद की गई।

लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद केन-बेतवा लिंक परियोजना में मुआवजा वितरण में भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कोतवाली पन्ना में आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-