सीमा शुल्क विभाग ने जयपुर हवाई अड्डे पर शारजंहा से आई एक महिला से 30 लाख का सोना जब्त किया

Ads

सीमा शुल्क विभाग ने जयपुर हवाई अड्डे पर शारजंहा से आई एक महिला से 30 लाख का सोना जब्त किया

  •  
  • Publish Date - December 29, 2021 / 04:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

जयपुर, 29 दिसंबर (भाषा) सीमा शुल्क विभाग ने बुधवार को जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर अरेबिया विमान से शरजाह से आई एक महिला के पास से 618.40 ग्राम सोना जब्त किया है, जिसे वह अंडरगारमेंट में छिपा कर ला रही थी । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

सीमा शुल्क विभाग के सहायक आयुक्त बी बी अटल ने बताया कि बुधवार सुबह 3.20 पर शरजाह से आई एयर अरेबिया विमान में सवार एक महिला की जांच में अंडरगारमेंट में छुपाया कर लाया गया 618.40 ग्राम वजन का सोना जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि जब्त सोने की शुद्धता 99.50 प्रतिशत है और इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख 64 हजार 172 रूपये आंकी गई है।

उन्होंने बताया कि सोना सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा कुंज

कुंज बिहारी रंजन

रंजन