अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी: मौसम विभाग
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी: मौसम विभाग
पोर्ट ब्लेयर, तीन नवंबर (भाषा) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बनने के बाद अंडमान निकोबार द्वीप समूह के लिए 'चक्रवात की चेतावनी' जारी की। इसके चार नवंबर से गति पकड़ने का अनुमान है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो नवंबर को सुबह 8:30 बजे बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे सटे म्यांमार तट पर कम दबाव का क्षेत्र बनना शुरू हुआ।
अधिकारी ने कहा, 'इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके उत्तर और फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में म्यांमार-बांग्लादेश तटों के पास बढ़ने का अनुमान है।'
अधिकारी ने कहा, विभाग ने उत्तरी अंडमान सागर में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और तूफानी मौसम की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, 'इस मौसम प्रणाली के चार नवंबर के बाद तेज होने का अनुमान है और समुद्र की स्थिति अशांत बनी रहेगी।'
अलर्ट के मद्देनजर, स्थानीय प्रशासन ने मछुआरों को उत्तरी अंडमान सागर और उसके आसपास के समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। नाव संचालकों, द्वीपवासियों और पर्यटकों से भी अत्यधिक सावधानी बरतने और समुद्र में मनोरंजक गतिविधियों से परहेज का आग्रह किया गया है।
भाषा
शुभम माधव
माधव
लेखक के बारे में
Web Title: अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी: मौसम विभाग

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pmहमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं
30 Sept 2026 | 5:20 pm‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग
30 Sept 2026 | 5:16 pmबंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना
30 Sept 2026 | 5:13 pmलालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी
30 Sept 2026 | 5:11 pm