बंगाल, ओडिशा में 27 मई तक चक्रवात यास के पहुंचने का अनुमान

बंगाल, ओडिशा में 27 मई तक चक्रवात यास के पहुंचने का अनुमान

बंगाल, ओडिशा में 27 मई तक चक्रवात यास के पहुंचने का अनुमान
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: May 19, 2021 7:17 pm IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) पश्चिमी तट पर गंभीर चक्रवाती तूफान ताउते के आने के बाद एक अन्य चक्रवात ‘यास’ के 26-27 मई को पूर्वी तट पर पहुंचने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि उत्तर अंडमान सागर और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में 22 मई को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जो इसके बाद के 72 घंटों में चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।

विभाग के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने बताया कि यह उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है और 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है।

उसने बताया कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय 25 मई से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

विभाग ने बताया कि इसके बाद बारिश तेज होगी।

भाषा सिम्मी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में