चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की मुलाकात
चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की मुलाकात
जयपुर, 11 जनवरी (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला से यहां मुलाकात की।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने, प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवाचार का इस्तेमाल कर रोजगार सृजित करने, औद्योगिक विकास सहित विभिन्न मुद्दों पर होटल लीला में फियाला के साथ चर्चा की।
बयान के अनुसार, इस दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेम चन्द बैरवा, मुख्य सचिव सुधांश पंत और अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) आनंद कुमार सहित चेक गणराज्य के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
भाषा कुंज नोमान
नोमान

Facebook


