सशस्त्र बलों की ताकत बढ़ाने के लिए 52,000 करोड़ रुपये के अधिग्रहण प्रस्तावों को डीएसी की मंजूरी
सशस्त्र बलों की ताकत बढ़ाने के लिए 52,000 करोड़ रुपये के अधिग्रहण प्रस्तावों को डीएसी की मंजूरी
नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने शुक्रवार को सशस्त्र बलों की युद्ध क्षमताओं को बढ़ाने के लिए लगभग 52,000 करोड़ रुपये के विभिन्न अधिग्रहण प्रस्तावों को सैद्धांतिक प्रशासनिक मंजूरी दे दी।
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय सेना के लिए मानव रहित हवाई वाहन-रोधी (एंटी-यूएवी) इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली ‘आकाश तरंग’, मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) प्रणाली, मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल हथियार प्रणाली, बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली, टैंकों के लिए एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम और जेट-आधारित आत्मघाती ड्रोन प्रणाली की खरीद को मंजूरी दी गई है।’
बयान में कहा गया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में डीएसी ने रक्षा बलों के लिए लगभग 52,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले विभिन्न अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की।
भाषा तान्या सुरेश
सुरेश

Facebook


