Purandar Mishra Statement: ब्लू वाटर हादसे के बाद एक्शन में विधायक, ठेकेदार पर होगी कार्रवाई? बोले- ‘खुदाई के बाद गड्ढे को बिना भरे ही छोड़ दिया’

Purandar Mishra Statement: ब्लू वाटर हादसे के बाद एक्शन में विधायक, ठेकेदार पर होगी कार्रवाई? बोले- 'खुदाई के बाद गड्ढे को बिना भरे ही छोड़ दिया'

Purandar Mishra Statement: ब्लू वाटर हादसे के बाद एक्शन में विधायक, ठेकेदार पर होगी कार्रवाई? बोले- ‘खुदाई के बाद गड्ढे को बिना भरे ही छोड़ दिया’

Purandar Mishra Statement: ब्लू वाटर हादसे के बाद एक्शन में विधायक, ठेकेदार पर होगी कार्रवाई? बोले- 'खुदाई के बाद गड्ढे को बिना भरे ही छोड़ दिया' /image: Social Media

Modified Date: August 23, 2026 / 02:09 pm IST
Published Date: August 23, 2026 2:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आदिल खान का शव चार दिनों के रेस्क्यू अभियान के बाद बरामद किया गया
  • विधायक पुरंदर मिश्रा ने ब्लू वाटर खदान की खुदाई करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
  • विधायक ने रायपुर की अन्य खुली खदानों को भरने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखने की बात कही

रायपुर। MLA Purandar Mishra Statement: राजधानी रायपुर के नकटी स्थित ब्लू वाटर में बुधवार शाम डूबे आदिल खान (Adil Khan Blue Water News) का शव आखिरकार बरामद हो गया है। चार दिनों से एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही थीं, लेकिन देर रात आदिल का शव खुद ही पानी से बाहर आ गया। जिसके बाद रेस्क्यू टीमों ने शव को बाहर निकाला। इधर ब्लू वाटर में लगातार हो रहे हादसों को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। (Chhattisgarh Blue Water Accident)

ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विधायक (BJP MLA Purandar Mishra) ने ब्लू वाटर खदान (Raipur Blue Water Accident) की खुदाई करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने कहा कि ठेकेदार ने खुदाई के बाद गड्ढे को बिना भरे ही छोड़ दिया जो बड़ी लापरवाही है। रायपुर में ऐसी जितनी भी खदानें हैं, उन्हें भरने के लिए वे कलेक्टर को पत्र लिखेंगे।

MLA Purandar Mishra Statement वहीं आदिल के परिजनों के प्रति उन्होंने संवेदना जताई है। विधायक ने कहा कि वे शाम को जिला प्रशासन के साथ आदिल के परिजनों से मुलाकात करेंगे और परिवार को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

 

ये भी पढ़ें 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.