अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हुई, मुख्यमंत्री ने मुआवज़े की घोषणा की

अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हुई, मुख्यमंत्री ने मुआवज़े की घोषणा की

अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हुई, मुख्यमंत्री ने मुआवज़े की घोषणा की
Modified Date: July 28, 2026 / 12:09 am IST
Published Date: July 28, 2026 12:09 am IST

शिवकाशी (तमिलनाडु), 27 जुलाई (भाषा) तमिलनाडु के सेंगमालपट्टी के पास एक अवैध पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सार्वजनिक राहत कोष (सीएमपीआरएफ) से चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

मृतकों की पहचान रामप्रकाश (32), उनके भाई रामचंद्रन (40), इन्नासिमुथु (44) और नरनापुरम निवासी पंडितुरई (35) के रूप में हुई है।

मुख्यमंत्री विजय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की।

उन्होंने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, “निजी भूमि पर बिना आवश्यक अनुमति के संचालित पटाखा निर्माण इकाई में हुए अचानक विस्फोट में चार लोगों की मौत की दुखद खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है।”

हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने विरुधुनगर के जिला कलेक्टर को जिले की सभी पटाखा निर्माण इकाइयों का निरीक्षण करने और बिना लाइसेंस चल रही अवैध इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुए इस विस्फोट की तेज आवाज दूर तक सुनाई दी और इसके बाद आसमान में सफेद धुएं का घना गुबार फैल गया।

दमकलकर्मियों के अनुसार, विस्फोट इतना भीषण था कि शेड के भीतर मौजूद एक श्रमिक का शव पूरी तरह झुलस गया, जबकि दूसरे के शरीर के चिथड़े उड़ गए।

भाषा राखी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में