वायनाड में भूस्खलन में मृतक संख्या बढ़कर पांच हुई

वायनाड में भूस्खलन में मृतक संख्या बढ़कर पांच हुई

वायनाड में भूस्खलन में मृतक संख्या बढ़कर पांच हुई
Modified Date: July 9, 2026 / 01:30 pm IST
Published Date: July 9, 2026 1:30 pm IST

(फोटो के साथ)

वायनाड (केरल), नौ जुलाई (भाषा) केरल के मंत्री ए.पी. अनिल कुमार और टी. सिद्दिकी ने बताया कि वायनाड भूस्खलन में आपदा स्थल से दो और शव मिलने के बाद मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर पांच हो गई।

मंत्री ने यहां पत्रकारों को बताया कि इनमें से एक शव सुबह जोन एक से बरामद किया गया जहां तलाश अभियान चलाया जा रहा है, जबकि अन्य शव नदी से बरामद किया गया।

अनिल कुमार ने कहा, ‘‘इलाके के जोन एक और दो में तलाशी अभियान चलाया जाएगा। नदी के पास भी तलाशी अभियान पर ध्यान दिया जाएगा।’’

सिद्दिकी ने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम व्यिथिरी तालुक अस्पताल में किया जाएगा और कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उन्हें संरक्षित करके रखा जाएगा।

वायनाड और कोझिकोड जिलों को जोड़ने वाले अनाक्कोम्पोयिल-मेप्पाडी सुरंग परियोजना वाली जगह पर सात जुलाई को भूस्खलन हुआ था।

वर्तमान में इस घटना में तीन लोग लापता हैं।

मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने बुधवार को कहा था कि खोज एवं बचाव अभियान को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया था कि घटना में घायल 10 लोगों में से तीन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, चार अब भी अस्पताल में हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है और तीन अन्य गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

भाषा

सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में