दिल्ली में प्रार्थना को लेकर दो गुटों में बहस

दिल्ली में प्रार्थना को लेकर दो गुटों में बहस

दिल्ली में प्रार्थना को लेकर दो गुटों में बहस
Modified Date: July 1, 2026 / 09:31 pm IST
Published Date: July 1, 2026 9:31 pm IST

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सागरपुर स्थित डीडीए पार्क में प्रार्थना के दौरान एक हिंदू संगठन के सदस्यों और पास की झुग्गी बस्ती के निवासियों के बीच मामूली बहस हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह घटना मंगलवार शाम पूर्वी सागरपुर में झुग्गी बस्ती के पीछे एक पार्क में हुई, जब एक संगठन के सदस्य प्रार्थना करने के लिए इकट्ठा हुए थे।

बयान के मुताबिक, कुछ निवासियों ने इस जमावड़े पर आपत्ति जताई, जिससे दोनों गुटों के बीच तीखी बहस हो गई।

बयान में कहा गया है कि एहतियात के तौर पर इलाके में पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और स्थिति को काबू में किया।

दोनों गुटों को शांतिपूर्वक हटा दिया गया और किसी के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली।

पुलिस ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रही तथा एहतियात के तौर पर इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

भाषा नोमान नोमान अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में