BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान ‘दाना’ में तब्दील: मौसम विभाग

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान ‘दाना’ में तब्दील: मौसम विभाग

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान ‘दाना’ में तब्दील: मौसम विभाग
Bhasha
Published: 23 Oct 2024 | 9:38 amModified: 23 Oct 2024 | 9:38 am

(परिवर्तित स्लग के साथ)

कोलकाता/भुवनेश्वर, 23 अक्टूबर (भाषा) बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र बुधवार को सुबह चक्रवाती तूफान ‘दाना’ में तब्दील हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने कहा कि इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और 25 अक्टूबर की सुबह पुरी और सागर द्वीप के बीच ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

सुबह पांच बजकर 30 मिनट तक गहरे दबाव का यह क्षेत्र पारादीप (ओडिशा) से लगभग 560 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 630 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में था।

मछुआरों को 23 से 25 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह देते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 23 अक्टूबर से ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है और 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक धीरे-धीरे यह रफ्तार बढ़कर 100-110 किलोमीटर और 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक होने के आसार हैं।

दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के एक अधिकारी ने बताया कि भीषण चक्रवाती तूफान के मद्देनजर एसईआर क्षेत्र से गुजरने वाली 150 से अधिक एक्सप्रेस/यात्री ट्रेन रद्द कर दी गई हैं।

एसईआर के अधिकारी ने बताया कि रद्द की गई ट्रेन वे हैं जिन्हें 23 से 25 अक्टूबर के बीच अपने प्रारंभिक स्टेशनों से रवाना होना है। उन्होंने बताया कि अगर हालात गंभीर रहते हैं तो एसईआर क्षेत्र से गुजरने वाली और भी ट्रेन रद्द की जा सकती हैं।

कोलकाता मुख्यालय वाला एसईआर का क्षेत्र पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड राज्यों तक है।

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने एक बयान में कहा कि वह ‘हाई अलर्ट’ पर है और उसके समर्पित जवान व संसाधन मदद, बचाव तथा राहत के लिए तैयार हैं।

बयान के अनुसार, आईसीजी ने अपने जहाजों और विमानों को किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए रणनीतिक रूप से तैनात किया है।

एनडीआरएफ ने कहा कि उसने किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दक्षिण बंगाल में अब तक 13 टीम तैनात कर दी हैं।

आईएमडी ने कहा कि तूफान के प्रभाव से 24 और 25 अक्टूबर को दक्षिण बंगाल के जिलों में बेहद भारी बारिश हो सकती है।

दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर और झाडग्राम जिलों के तटीय जिलों में एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के साथ भारी से बेहद भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि 24 से 25 अक्टूबर के बीच कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों में भारी से बेहद भारी बारिश होने की संभावना है।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान ‘दाना’ में तब्दील: मौसम विभाग

People also search for:Odisha Cyclone Dana
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm
हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

30 Sept 2026 | 5:20 pm
‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

30 Sept 2026 | 5:16 pm
बंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना

बंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना

30 Sept 2026 | 5:13 pm
लालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी

लालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी

30 Sept 2026 | 5:11 pm