Dehradun Crime News/AI Generated Image
देहरादून। Dehradun Crime News: उत्तराखंड से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, देहरादून में पुलिस ने एक सनकी पति को अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सीमा और बबलू के बीच विवाद हो गया और इस दौरान बबलू ने पत्नी के पेट पर कथित तौर पर लात मारी और डंडे से पीटा। इस मारपीट में उनके अजन्मे बच्चे की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि देहरादून (Dehradun Crime News) के विकास नगर निवासी सीमा की हालत अब भी गंभीर है और वह दून अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने मंगलवार को सर्जरी कर मृत शिशु को निकाला। पुलिस के अनुसार, सीमा की शादी सात साल पहले बबलू से हुई थी। हरियाणा के पानीपत के मूल निवासी बबलू विकास नगर में रह रहे थे। दंपति की दो बेटियां हैं।
शुक्रवार को सीमा और बबलू के बीच विवाद हो गया और इस दौरान बबलू ने पत्नी के पेट पर कथित तौर पर लात मारी और डंडे से पीटा। इस हमले में सीमा के गर्भ में पल रहे आठ माह के शिशु की मौत हो गई। मामला तब सामने आया जब पीड़िता के पिता शेर सिंह अपनी बेटी से मिलने आए, लेकिन आरोपी ने उन्हें घर में घुसने नहीं दिया।
सिंह की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी (Dehradun Crime News) व पीड़िता दोनों को सहसपुर थाने ले गई। गंभीर हालत के कारण सीमा को पहले सहसपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें दून अस्पताल भेज दिया गया। चिकित्सकों ने शिशु की मृत्यु की पुष्टि की।
सहसपुर के उप-निरीक्षक नीरज त्यागी ने बताया कि सीमा के पिता की शिकायत पर बबलू (Dehradun Crime News) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सहसपुर के थाना प्रभारी प्रदीप रावत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह प्लॉट का सौदा सामने आई है। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी का कहना है कि उसने अपनी पत्नी के नाम से एक प्लॉट खरीदा था, जिसे पत्नी ने उसकी जानकारी के बिना बेचकर रकम अपने माता-पिता को दे दी।’’