दिल्ली: फेरबदल के तहत 23 आईएएस और दानिक्स अधिकारियों को अहम पदों पर तैनात किया गया

दिल्ली: फेरबदल के तहत 23 आईएएस और दानिक्स अधिकारियों को अहम पदों पर तैनात किया गया

दिल्ली: फेरबदल के तहत 23 आईएएस और दानिक्स अधिकारियों को अहम पदों पर तैनात किया गया
Modified Date: May 9, 2026 / 08:28 pm IST
Published Date: May 9, 2026 8:28 pm IST

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) दिल्ली सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली सिविल सेवा (दानिक्स) के 23 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है।

नवीन कुमार चौधरी को सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है।

शुक्रवार को जारी सेवा विभाग के आदेश के मुताबिक, 1997 बैच के अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के आईएएस अधिकारी संदीप कुमार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का प्रधान सचिव बनाया गया है।

चौधरी पूर्व में पीडब्ल्यूडी का नेतृत्व कर रहे थे।

मुख्यमंत्री के सचिव विकास आनंद (2002 बैच के आईएएस अधिकारी) बिपुल पाठक की भी जगह लेते हुए केंद्र शासित प्रदेश सिविल सेवा (यूटीसी) के निदेशक के रूप में कार्यभार संभालेंगे और इसके अलावा वह सूचना एवं प्रचार विभाग के सचिव का पद भी संभालेंगे।

आदेश के मुताबिक, 12 आईएएस और 11 दानिक्स अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं।

आदेश में बताया गया कि मुख्यमंत्री कार्यालय के अधीन लोक शिकायत आयोग में अतिरिक्त सचिव का पदभार संभाल रहे 2010 बैच के दानिस्क अधिकारी प्रशांत कुमार को सूचना एवं प्रचार निदेशालय (डीआईपी) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया जाएगा।

आदेश के मुताबिक, 2000 बैच की आईएएस अधिकारी दिलराज कौर को दिल्ली अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है और उन्हें दिल्ली सहकारी आवास वित्त निगम का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

नंदिनी पालीवाल (2003 आईएएस) को सचिव (सतर्कता) बनाया गया और उन्हें सचिव (सेवाएं) और दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया।

यशपाल गर्ग (2008) को सचिव (योजना) के पद पर तैनात किया गया और उन्हें सचिव (भूमि एवं भवन) एवं विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

मध्य दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट जी सुधाकर (2012 आईएएस) को महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक के पद पर तैनात किया गया है और उन्हें राज्य शहरी आजीविका मिशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

किशोर क्षीरसागर लक्ष्मण (2010 बैच के आईएएस) को जिला मजिस्ट्रेट (पुरानी दिल्ली) के पद पर तैनात किया गया और यश चौधरी को विशेष सचिव (स्वास्थ्य) के पद पर तैनात किया गया।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष


लेखक के बारे में