Jantar Mantar Protest / Image Source : FILE
नई दिल्ली : Jantar Mantar Protest दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा को लेकर पुलिस अधिकारियों का बड़ा बयान सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात एसीपी विवेक भगत ने प्रदर्शन के दौरान की घटना का आपबीती सुनाते हुए बताया कि जंतर-मंतर और संसद मार्ग क्षेत्र में भीड़ अचानक बेहद हिंसक हो गई थी, जिसने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर हमला किया।
एसीपी विवेक भगत के अनुसार, वे कनॉट प्लेस की रीगल बिल्डिंग से संसद मार्ग, टॉल्स्टॉय और संसद मार्ग रेड लाइट की ओर ड्यूटी के लिए बढ़ रहे थे। Jantar Mantar Protest News इसी दौरान उन्होंने देखा कि आगे चल रहे पुलिस स्टाफ पर पानी की बोतलें फेंकी जा रही थीं और पुलिस विरोधी व असामाजिक नारे लगाए जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि खुद को बचाने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों में से एक को हिंसक भीड़ ने घेर लिया, जिसका पूरा चेहरा खून से लथपथ था। जब एसीपी भगत ने उसे बचाने के लिए बीच-बचाव किया, तो विशाल और उग्र भीड़ उन पर भी हावी हो गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि भीड़ बहुत हिंसक थी और पुलिस अधिकारियों को जानबूझकर अलग-थलग (isolate) करके खास तौर पर निशाना बनाया गया।
#WATCH | Delhi: ACP Vivek Bhagat says, “Yesterday, I was on duty in sector one zone one which includes the main Jantar Mantar area. I was on duty during the day and I had evening shift as well, so during the evening shift, I was going to report from Regal building which is… pic.twitter.com/5uGUTQKJpJ
— ANI (@ANI) July 23, 2026