Jantar Mantar Protest : ‘भीड़ ने हमें घेर लिया, चेहरा खून से लथपथ था…’ छात्र आंदोलन पर ACP की आपबीती, हिंसा को लेकर किया बड़ा दावा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा को लेकर एसीपी विवेक भगत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ अचानक हिंसक हो गई और पुलिस अधिकारियों को जानबूझकर निशाना बनाया गया।

Jantar Mantar Protest : ‘भीड़ ने हमें घेर लिया, चेहरा खून से लथपथ था…’ छात्र आंदोलन पर ACP की आपबीती, हिंसा को लेकर किया बड़ा दावा

Jantar Mantar Protest / Image Source : FILE

Modified Date: July 23, 2026 / 08:09 pm IST
Published Date: July 23, 2026 8:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एसीपी विवेक भगत ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर हमले का दावा किया।
  • उनके अनुसार पुलिसकर्मियों पर पानी की बोतलें फेंकी गईं और विरोधी नारे लगाए गए।
  • उन्होंने कहा कि भीड़ ने पुलिस अधिकारियों को अलग-थलग कर निशाना बनाया।

नई दिल्ली : Jantar Mantar Protest  दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा को लेकर पुलिस अधिकारियों का बड़ा बयान सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात एसीपी विवेक भगत ने प्रदर्शन के दौरान की घटना का आपबीती सुनाते हुए बताया कि जंतर-मंतर और संसद मार्ग क्षेत्र में भीड़ अचानक बेहद हिंसक हो गई थी, जिसने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर हमला किया।

पुलिस विरोधी असामाजिक नारे लगाए जा रहे थे

एसीपी विवेक भगत के अनुसार, वे कनॉट प्लेस की रीगल बिल्डिंग से संसद मार्ग, टॉल्स्टॉय और संसद मार्ग रेड लाइट की ओर ड्यूटी के लिए बढ़ रहे थे। Jantar Mantar Protest News इसी दौरान उन्होंने देखा कि आगे चल रहे पुलिस स्टाफ पर पानी की बोतलें फेंकी जा रही थीं और पुलिस विरोधी व असामाजिक नारे लगाए जा रहे थे।

पुलिस अधिकारियों जानबूझ कर निशाना बना

उन्होंने बताया कि खुद को बचाने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों में से एक को हिंसक भीड़ ने घेर लिया, जिसका पूरा चेहरा खून से लथपथ था। जब एसीपी भगत ने उसे बचाने के लिए बीच-बचाव किया, तो विशाल और उग्र भीड़ उन पर भी हावी हो गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि भीड़ बहुत हिंसक थी और पुलिस अधिकारियों को जानबूझकर अलग-थलग (isolate) करके खास तौर पर निशाना बनाया गया।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.